रांची : राजधानी रांची के आजसू पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में घर वापसी करते हुए शिक्षा विद डॉक्टर अशोक नाग सहित कई युवाओं ने पार्टी का दामन थामा. डॉ अशोक नाग पहले भी पार्टी में जुड़े रहे थे इनके अलावा अन्य शिक्षाविद एवं बुद्धिजीवी भी आज पार्टी में सम्मिलित हुए. इन सबों को पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने पहनकर स्वागत किया.
इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि हमारी पार्टी का जो मिशन है हम लोग मिलकर उसे पर खरा उतरेंगे और पार्टी के नीति और सिद्धांत के अनुरूप राज्य की राजनीति में अपना योगदान देंगे.
वही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. नाग ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो हमारे राजनीतिक गुरु रहे हैं और घर वापसी के बाद हम काफी प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं और पार्टी साथ मिलकर पार्टी को और भी आगे ले जाने का प्रयास करेंगे.
