Homeखबर स्तम्भजीत के जश्न में प्रदेश भाजपा ने मनाया होली और दिवाली, बाबूलाल...
जीत के जश्न में प्रदेश भाजपा ने मनाया होली और दिवाली, बाबूलाल मरांडी ने कहा मोदी की गारंटी ने दिलाई जीत
रांची : राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत से गदगद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। जीत के उत्साह से लबरेज पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय के बाहर जमकर एक साथ होली और दिवाली मनाया।

इधर विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई दी है। रांची स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा गया।इसके लिए प्रधानमंत्री,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को और तमाम केंद्रीय नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई है। बाबूलाल मरांडी ने तीनों राज्यों की जनता को भी बधाई दी है जिन्होंने बीजेपी को इतनी बड़ी जीत दिलाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ने यह जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा देखने को मिला था कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को गारंटी के तौर पर मानती है।