टोंक से कांग्रेस उम्मीदवार सचिन पायलट 29,475 के अंतर से जीते, उन्हें कुल 1,05,812 वोट मिले।
टोंक विधानसभा चुनाव 2018 में पायलट ने यूनुस खान को शिकस्त दी
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सचिन पायलट और बीजेपी से यूनुस खान चुनाव मैदान में थे। दोनों के लिए यह नई सीट थी। चूंकि पायलट बड़ा नाम था और टोंक में मुस्लिम मतदाता अच्छी तादाद में हैं। ऐसे कांग्रेस के सचिन पायलट सीट जीतने में कामयाब रहे। पायलट को 109,040 वोट मिले जबकि यूनुस खान को 54,861 वोट मिले थे। पायलट ने खान को 54179 वोटों से हरा दिया था।
