बोकारो : झारखंड विधानसभा अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति जिले के दौरे पर रही। समिति के सदस्य मथुरा प्रसाद महतो ने बोकारो परिसदन में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।झारखंड विधानसभा अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सदस्य ने क्रमवार विधानसभा में उठाये गये जिले से सम्बंधित लगभग दो दर्जन मामलों में कृत/अद्यतन कार्यों की जानकारी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों से ली। यह सभी मामले पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग,स्वास्थ्य चिकित्सा,नगर विकास,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, वन पर्यावरण,राजस्व निबंधन,उर्जा,पेयजल एवं स्वच्छता आदि विभागों से संबंधित था। सुनवाई के क्रम में कई मामलों को ड्राप करने का समिति सदस्य ने संबंधित विधानसभा अधिकारी को निर्देश दिया। वहीं, जिला स्तरीय अधिकारियों से विभिन्न मामलों का अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त किया।