Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भनव नियुक्त जिला प्रभारी और कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्वेता सिंह प्रदेश...

नव नियुक्त जिला प्रभारी और कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्वेता सिंह प्रदेश अधिकारी और प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय गिरिडीह में जिला नव नियुक्त प्रभारी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्वेता सिंह जिले के तमाम प्रखंड के अध्यक्ष और प्रदेश अधिकारी और प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कि बैठक का उद्देश्य जिले में संगठन सशक्तिकरण को लेकर किया गया था।

जिला प्रभारी श्वेता सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को कहा की आने वाला 2024 का चुनाव इस जिला के लिए इस प्रदेश के लिए और देश के लिए बहुत ही  महत्वपूर्ण है सभी कांग्रेस की सिपाही संगठन के लिए काम कर रहे हैं और अधिक सक्रिय होकर संगठन में ध्यान लगाकर काम करना है और अपने उद्देश्यों को राहुल गांधी के उद्देश्यों को उनके मंजिल तक  पहुंचना है।

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जो चल रही है अपनी भागीदारी वहां के जो स्थानीय कार्यकर्ता है अपने पंचायत में जाएं और जनता  की समस्या को उनकी जरूरतों को उनको मदद करें लोगों से जुड़े।

वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं से भी अवगत हुवी कुछ लोगों ने अपनी नाराजगी भी जताई  श्वेता सिंह  ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना उन्हें भरोसा दिलाया की उनकी बातों को संगठन में रखी जाएगी |

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि जिले में 90% पंचायत कमेटी गठन हो चुकी है मंडल कमेटी पूर्ण हो चुकी है बूथ  कमेटी भी आधा हो चुकी है और इसी महीने भी बचे हुई  कमिटी पूरा कर लिया जाएगा | हम लोग आने वाले दिनों में प्रखंड में बैठक करेंगे पंचायत में बैठक करेंगे सभी अधिकारियों के साथ सभी प्रखंड के पंचायत कमेटियों के साथ एक बैठक होगी।

बैठक मे कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया,प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, मंजू कुमारी, अजय सिन्हा , उपेंद्र सिंह, राजेश तुरी, शेखर सिंह, नूरी, जुनैद, सैफुद्दीन, बिमल सिंह, हसनैन, प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, माशर इमाम, नागेश्वर मंडल, मोतीलाल, अभिनंदन सिंह, निजामुद्दीन, सचिदानंदन सिंह, प्रो मुकेश साहा, नकुल सिंह, सतनारायण मंडल, राजकिशोर सिंह, धोकल दास, बरूण पंडित, दीपक पाठक, तनवीर हयात ,ऋषिकेश मिश्रा,पोरेशनाथ मित्र, बासुदेव वर्मा, कैसर,बालेश्वर राय, जयकुमार राय सहित कई लोग थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular