Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भराज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट : बाबूलाल मरांडी

राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट : बाबूलाल मरांडी

बोकारो: बोकारो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बयान कहा राज्य मे कानून व्यवस्था पूरी तरह से है चौपट। झारखंड सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कुर्सी त्याग देना चाहिए। उन्होंने बोकारो निवास में प्रेस वार्ता में आगे कहा की आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम पूरी तरह से राजनीतिक स्टंट है। यहां जनता के समस्या का समाधान नहीं होता है बल्कि खानापूर्ति हो रही है यही वजह है की जनता भी अब जान चुकी है की यहां उनके समस्या का समाधान नहीं होनेवाला है बल्कि केवल आवेदन जमा हो रहा है और समस्या जस के तस ही रह जा रहा है।

उन्होंने कहा की झारखंड सरकार के चार साल पूरे हो चुके है और महज कुछ ही दिन बाकी है पता नहीं कब चल जाए ऐसे में इस तरह के राजनिक स्टंट करने में लगी हुई है।

स्थानीय और नियोजन नीति पर कहा की हमारी सरकार ने नियोजन और स्थानीय नीति बनाई थी लेकिन इस सरकार में कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा की नीति बनाने का काम राज्य का होता है लेकिन इस सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई जैसे ही ईडी और सीबीआई का मामल आया उन्होंने कहा की अभी जो झारखंड में सरकार चल रही है उसे बिचोलीए चला रही है। ऐसे में इस सरकार से उम्मीद करना बेमानी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular