Tuesday, September 15, 2026
Homeखबर स्तम्भजोड़-तोड़ की राजनीति शुरू, पूर्व विधायक के राइट हैंड माने जाने वाले...

जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू, पूर्व विधायक के राइट हैंड माने जाने वाले रौशन पाठक झामुमो में शामिल

गढ़वा : झारखंड में ठंड के मौसम में राजनीति गर्मी बढ़ चुकी है। सियासी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। अलग-अलग पार्टियां अपने आप को मजबूत करने में जूट गई है। गढ़वा के रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को इसी क्रम में बड़ा झटका लगा है। उनके राइट हैंड कहे जाने वाले प्रकाशचंद्र पाठक उर्फ़ रौशन पाठक ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा  में शामिल हो चुके है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पाठक झामुमो में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने माला पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

ज्ञात हो कि रौशन पाठक पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के राइट हैंड कहे जाते थे।  गुरुवार को पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष उन्होंने झामुमो का दामन थाम लिया। इसकी गढ़वा में काफी चर्चा है।  रौशन पाठक ने पूर्व विधायक के शुरुआती चुनाव से ही साथ मिलकर काम किया था। उनका झामुमो में जाना पूर्व विधायक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

झामुमो में शामिल होने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाठक ने कहा कि वे गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। आम लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वे लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा पूर्व विधायक के साथ रहकर काफी घुटन महसूस हो रही थी। उनके कथनी एवं करनी में काफी अंतर है। जिस कारण क्षेत्र में भी आम लोगों के बीच शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही थी। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा में चौतरफा विकास की गंगा बह रही है। उनके किए जा रहे हैं कार्यों एवं हेमंत सरकार की नीति एवं सिद्धांतों से  प्रभावित होकर वे झामुमो में शामिल हुए हैं।

अब ये तो वक्त ही तय करेगा कि उनका फैसला कितना सही है और कितना गलत। लेकिन विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को कमजोर करने में झामुमो कामयाह रही। जिसका फायदा उन्हें आने वाले समय में मिलना तय है। अब आने वाले समय का करें इतंजार, जोड़-तोड़ की राजनीति आपको दिखने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular