Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भसिविल सर्जन ने टीवी मरीजों को नियमित रूप से दवा खाने के...

सिविल सर्जन ने टीवी मरीजों को नियमित रूप से दवा खाने के लिए प्रेरित किया

लातेहार:  लातेहार दिन शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह एवं जिला याक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर शोभना टोप्पो के द्वारा प्रधानमंत्री टीबी रोग मुक्त भारत अभियान के तहत सीसीएल के द्वारा पोषण टोकरी का वितरण याक्ष्मा लातेहार के द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक निशांत कुमार, डीपीपीएमसी ईशान गुड़िया एवं जिला यक्ष्मा कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। विदित हो कि जिले में सीसीएल ने सभी टी०बी० मरीजों को दो माह के गोद लिया है ।जिससे फल स्वरूप सीसीएल को सोनी के माध्यम से जिले के हर प्रखंड के टीoबीo मरीज को पोषण टोकरी वितरण करना है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह ने मरीजों को नियमित रूप से टीoबीo की दवा खाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बिना दवा खाए टीवी का इलाज संभव नहीं है। टीबी रोग से कैसे बचे उन्होंने बताया कि मरीज सिप्लट एसी से परहेज करें क्योंकि तब बैक्टीरिया अंदर ही घूमता रहेगा और दूसरों को बीमार करेगा। मरीज को मास्क पहन कर रखना चाहिए। मास्क नहीं है तो हर बार खांसने या छिकने से पहले मुंह को नैपकिन को कवरवाले डस्टबिन में डालें। और टीवी बीमारी से बच्चे।

RELATED ARTICLES

Most Popular