बोकारो : बोकारो में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बयान कहा जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुई है वहां भाजपा जीत दर्ज करेगी। क्योंकि भाजपा एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को लेकर चल रही है।
साथ ही उनसे जब पूछा गया की क्या यह लोकसभा से पहले सेमीफाइनल है तो उन्होंने कहा कि राज्य का चुनाव और देश का चुनाव दो अलग-अलग चीज हैं देश के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय मुद्दे देखे जाते हैं। एग्जिट पोल के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये संभावना पर होती है लेकिन जनता ने जो हमे साथ दिया है उसको लेकर बीजेपी अस्वस्त है और इसी आधार पर जीत का दावा भी हम कर रहे है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर जिसमे केंद्र सरकार के नई ट्रेनों के परिचालन पर ब्यूटी पार्लर पर दिए बयान पर कहा की जिस तरह से महिलाओं का उदाहरण मुख्यमंत्री ने दिए है उससे महिलाओं का अपमान हुआ है। साज सज्जा करना कोई गलत बात नहीं है। धोनी के सवाल पर कहा कि धोनी एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है और किसी से मिलने जुलने पर कोई मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने संथाल और कोल्हान के सवाल पर कहा कि यहां पार्टी मजबूत हो रही है और सिर्फ एक चुनाव भर से आकलन नहीं किया जा सकता है। वह बोकारो निवास में पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कही ।इस दौरान बोकारो विधायक बिरंची नारायण के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
