पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद CSK मैनेजमेंट धोनी पर कायम, टीम में बड़े बदलाव की तैयारी।
Highlights :
- CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा — धोनी अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे
- IPL 2026 में भी येलो जर्सी में नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी
- CSK टीम में बड़े बदलावों की तैयारी, ट्रेड और रिटेंशन पर जल्द बैठक
- संजू सैमसन को लेकर CSK और राजस्थान रॉयल्स के बीच फिर से बातचीत
- धोनी अब तक CSK को 5 IPL खिताब दिला चुके हैं
विस्तार :
धोनी पर लगा तमाम अटकलों का विराम। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में भी टीम का हिस्सा रहेंगे। एक शो को दिए बयान में उन्होंने कहा कि खुद धोनी ने उन्हें यह जानकारी दी है कि वह अगले सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन IPL में वे अब भी CSK की रणनीति और टीम की आत्मा बने हुए हैं।
पिछला सीजन रहा था निराशाजनक
IPL 2025 सीजन में CSK का प्रदर्शन कमजोर रहा था और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में धोनी ने कप्तानी संभाली थी, जिसके बाद उनके संन्यास को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। लेकिन अब यह साफ है कि धोनी मैदान पर एक मजबूत और यादगार विदाई चाहते हैं।
धोनी का IPL करियर (अब तक)
| विवरण | आँकड़े |
| खेले गए सीजन | 18 |
| CSK के लिए मैच | 248 |
| कुल रन | 4865 |
| IPL खिताब | 5 (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) |
| कप्तानी में CLT20 खिताब | 2 (2010, 2014) |
टीम रणनीति: बड़े बदलाव की तैयारी
आईपीएल 2026 से पहले CSK मैनेजमेंट रिटेंशन और ट्रेड की रणनीति बनाने जा रहा है। धोनी, कप्तान रुतुराज गायकवाड़, कोच स्टीफन फ्लेमिंग और CEO विश्वनाथन के बीच 10-11 नवंबर को मीटिंग प्रस्तावित है।
संजू सैमसन पर फिर से सक्रिय CSK
सूत्रों के अनुसार, CSK और राजस्थान रॉयल्स के बीच संजू सैमसन के संभावित ट्रेड पर बातचीत फिर से शुरू हो गई है।बताया जा रहा है कि CSK एक बड़ा खिलाड़ी इस ट्रेड में शामिल कर सकती है। राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले कई फ्रेंचाइजियों से चर्चा में हैं और जल्द स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
धोनी का खेल सिर्फ बल्लेबाजी नहीं, बल्कि नेतृत्व और मैदान पर समझ का प्रतीक है।आईपीएल 2026 उनका आखिरी या एक नया यादगार अध्याय होगा। यह आने वाला सीजन ही तय करेगा।
