Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भभट्टके लोगों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास: कमाण्डेंट केडी जोशी

भट्टके लोगों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास: कमाण्डेंट केडी जोशी

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ
ने किया सामग्री का वितरण

डिम्पल राजा

मनिका (लातेहार) : कुमंडी में दिन गुरुवार को सीआरपीएफ कैंप कुमंडी सीआरपीएफ 214 बटालियन के कंपनी के द्वारा कुमंडी मे सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमाण्डेंट केडी जोशी द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद सहायक कमांण्डेंट पहलाद रजक के नेतृत्व में आसपास आए हुए ग्रामीणों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमांण्डेंट केडी जोशी, कमान अधिकारी अभिनव आनंद, सहायक कमांण्डेंट पहलाद रजक मौजूद थे।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के अथक प्रयास एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम के सौजन्य से 214 बटालियन के कंपनी के क्षेत्राधिकार में आने वाले ग्रामीणों को पिछले कुछ सालों से जरूरतमंद लोगों को वस्त्र बर्तन कमल बच्चों के पढ़ाई हेतु स्टेशनरी, स्कूल बैग बच्चों को खेलकूद हेतु स्पॉट आइटम एवं जल संग्रह करने पानी टंकी जिसके मकान में छत नहीं है। उसके लिए टीन सेट, जिसके घर में लाइट की सुविधा रात के समय में रोशनी हेतु सोलर लाइट, कीड़े मकोड़े एवं मच्छर से बचाव हेतु मच्छरदानी का वितरण किया गया। जिसे प्रकार बुजुर्ग असहाय लोग पाकर काफी खुशी देखी गई।

वही सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमाण्डेंट केडी जोशी ने बताया कि कंपनी के द्वारा क्षेत्र में रह रहे लोगों को हर समय सहायता मुहैयाकराई जाती है। इस तरह के कार्यक्रम करवा कर भट्टके लोगों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास करती है। इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ 214 बटालियन के कई जवान समेत सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular