Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भछठ पूजा समिति सम्मान समारोह का आयोजन

छठ पूजा समिति सम्मान समारोह का आयोजन

गिरिडीह : चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से गुरुवार को भंडारीडीह रोड स्थित होटल संगम गार्डन में छठ पूजा समिति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और चेंबर के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद कुल 38 छठ घाटों के समितियों को छठ पूजा के दौरान बेहतर कार्य के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेट्रोस गली छठ घाट को व्रतियों के लिए किए गए बेहतर सुविधा, शिव शक्ति घाट को बेहतर साज सज्जा, आदर्श नगर छठ घाट सीहोडीह को साफ सफाई और अन्य छठ घाटों को सम्मानित किया गया। इस बाबत सदर विधायक ने बताया कि छठ पूजा समितियों को सम्मानित करने का कार्य किया गया। यह एक सराहनीय पहल है। इस तरह के समारोह से आने वाले समय में छठ पूजा समितियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।

पद अरविन्द कुमार ने बताया की  छठ घाट समिति सम्मान समारोह पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज किया गया। इस दौरान कुल 38 छठ घाटों के समितियों को सम्मानित किया गया आने वाले समय में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बेहतर करने की कार्य करेंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular