Wednesday, October 15, 2025
Homeझारखंडनेताओं की मूर्तियों से सजी दुर्गा पूजा, तेजस्वी को बताया बिहार का...

नेताओं की मूर्तियों से सजी दुर्गा पूजा, तेजस्वी को बताया बिहार का अगला CM

रांची, नामकुम: इस बार रांची के नामकुम में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति ने एक अनोखा पॉलिटिकल थीम वाला दुर्गा पंडाल तैयार किया, जिसने सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा। पंडाल में कई नेताओं की मूर्तियां लगाई गई हैं, जो बिहार और देश की राजनीति को दर्शाती हैं।विशेष रूप से, एक मूर्ति में रबड़ी देवी को तेज प्रताप यादव को पिटाई करते हुए दिखाया गया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी। वहीं, दूसरी मूर्ति में तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताया गया है। इसके अलावा, राहुल गांधी की मूर्ति को सफेद टी-शर्ट और नीली पैंट में दिखाया गया है, जिसके पीछे लिखा है “PM Is Waiting”, जो एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश देता है।

पंडाल का उद्देश्य केवल सजावट नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक संदेश देना बताया गया है। समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि इस तरह के पंडाल से न केवल स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ती है, बल्कि युवा खिलाड़ियों और कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular