Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भपवित्री अस्पताल परिसर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन बड़े ही धूमधाम...

पवित्री अस्पताल परिसर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हॉस्पिटल की तीसरी वर्षगांठ

गिरिडीह : सिहोडीह रेलवे ब्रिज के समीप स्थित पावित्री हॉस्पिटल के 3 वर्ष पूरे होने की खुशी में बुधवार को हॉस्पिटल परिसर में बड़े ही धूमधाम से वर्षगांठ मनाया गया। वर्षगांठ को लेकर पावित्री अस्पताल के संचालक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रितेश सिन्हा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉक्टर रितेश सिन्हा ने अपना रक्त दान कर किया। वही अस्पताल के कर्मचारी और अन्य लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर पवित्री हॉस्पिटल और रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से किया गया। इस बाबत डॉक्टर रितेश सिन्हा ने बताया कि रक्तदान महादान है, लोगों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। जिससे कई गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को रक्त मिल सके। वहीं उन्होंने बताया कि पवित्री हॉस्पिटल में अब 24 घंटा सेवा प्रदान किया जा रहा है। वहीं मौके पर डॉक्टर रितेश सिन्हा की धर्मपत्नी अंजू सिन्हा ,प्रदीप दरार, संदीप सिन्हा , आशुतोष प्रसाद, बबलू सिन्हा,नवीन सिन्हा,अंकित कुमार, शंकर शर्मा, मनोज कुमार,वही रेड क्रॉस सोसाइटी के  डॉक्टर सोहेल अख्तर निकिता गुप्ता,मदनलाल विश्वकर्मा, डॉक्टर तारकनाथ देव,रमेश यादव सहित अस्पताल के कर्मचारी गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular