Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भमाय माटी संस्कृति बचाओ मोर्चा के द्वारा पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन

माय माटी संस्कृति बचाओ मोर्चा के द्वारा पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन

राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर माय माटी संस्कृति बचाओ मोर्चा के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री और झारखंड राज्य के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया गया यह पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन विगत 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलीहातू मे आगमन के दौरान स्थानीय को जो परेशानी हुई एवं स्थानीय क्षेत्र मे घेराबंदी कर अपमानित करने का काम किया इन्हीं सभी विषयों के विरोध में रहा |

प्रदर्शन में उपस्थित मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम क्षेत्र और स्थल में जिस प्रकार से घेराबंदी किया गया उससे क्षेत्र की वास्तविकता से रूबरू प्रधानमंत्री नहीं हो पाए उसे क्षेत्र के निवासित लोगों को मूलभूत सुविधा पूर्ण रूप से मुहैया अब तक नहीं हो पाया है इस बात पर ध्यान नहीं देकर सिर्फ और सिर्फ चुनावी स्टंट करने का काम किया गया |

RELATED ARTICLES

Most Popular