गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंगलवार को हरिचक स्थित जिला कार्यालय में ब्लॉक पंचायत समिती सदस्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कई दिग्गज भाजपाई शामिल हुए और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर का प्रथम सत्र प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लिया। वही दूसरा सत्र प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, तीसरा सत्र मनीष जायसवाल, चौथा सत्र धनबाद सांसद पीएम सिंह ने लिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान आगामी लोक सभा और विधान सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने को कहा गया। भाजपा सरकार के नो साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की बात कहीं गई। साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है लेकिन उन्हें के विधानसभा क्षेत्र सुंदर पहाड़ी में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हेमंत सोरेन जिस क्षेत्र से विधायक बने है जिन जनताओ ने उन्हें विधायक बनाया आज उन्हें ही योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह दुखद बात है। उन्होंने कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हो रही है सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ,जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ,पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ,उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, पूर्व महापौर प्रकाश सेठ ,नुनु लाल मरांडी ,दिलीप वर्मा ,कामेश्वर पासवान, मोतीलाल उपाध्याय ,चुन्नू कांत ,महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा ,संदीप डेंगच ,दिनेश यादव, सुरेश मंडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।