Saturday, April 25, 2026
Homeखबर स्तम्भसड़क किनारे से मिला अधेड़ व्यक्ति को पुलिस ने कराया अस्पताल में...

सड़क किनारे से मिला अधेड़ व्यक्ति को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

बोकारो : चास पुलिस ने गरगा पुल के समीप सड़क किनारे अचेतावस्था में पड़े हुए एक व्यक्ति को बरामद कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। अबतक अस्पताल में भर्ती कराए गए व्यक्ति का पहचान नहीं हो पाया है बेहोशी के हालत में चिकित्सकों ने अक्सीजन लगाकर इलाज शुरू की है.जबकि व्यक्ति शराब के भी नशे में है, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह शराब पीकर सड़क किनारे गिर गया होगा या किसी दुर्घटना का शिकार हो गया होगा.वैसे पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है लेकिन उसके होश में आने की प्रतीक्षा की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular