Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भकामधेनु पेट्रोल पंप में उपायुक्त ने E20 पेट्रोल का शुभारंभ किया

कामधेनु पेट्रोल पंप में उपायुक्त ने E20 पेट्रोल का शुभारंभ किया

गिरिडीह : बेंगाबाद के सोनबाद स्थित कामधेनु पेट्रोल पंप में सोमवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने E20 पेट्रोल का शुभारंभ किया। यह गिरिडीह जिले का पहला पेट्रोल पंप है ,जहां यह सुविधा उपलब्ध है। ज्ञात हो कि भारत सरकार ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए बायो फ्यूल को पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम शुरू किया है। डीसी ने बताया की E20 एथेनॉल पॉल्यूशन को कम करता है और इसकी प्राइस भी काम है। इसकी 15 शहर में अनिवार्यता की गई है। इन 15 शहरों में गिरिडीह नहीं आती है लेकिन गिरिडीह के लिए यह महत्वपूर्ण बात है कि यहां भी E20 इथेनॉल पेट्रोल पंप की शुरुआत हो गई। E20 में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिश्रण को इंगित करता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि यह नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से निर्मित किया गया है देश भर में इसके प्रचार प्रसार की जरूरत है। पेट्रोल पंप संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में ई20 ईंधन के कई फायदे हैं, जैसे: यह कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन और नाइट्रोजन ऑक्साइड के स्तर को कम करके वाहनों के टेलपाइप उत्सर्जन को कम करता है। यह इंजन के प्रदर्शन में सुधार करता है और जंग और जमाव को रोककर रखरखाव लागत को कम करता है। यह जनवरी 2023 से निर्मित पेट्रोल गाड़ियों के लिए उपयुक्त है। अन्य अतिथियों ने पेट्रोल पंप संचालक को शुभकामनाएं देते हुए E20  पेट्रोल पंप के फायदे बताएं और पर्यावरण के लिए इसे वरदान बताया। मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला अधिवक्ता प्रकाश सहाय डॉक्टर गुणवंत सिंह सीए विकास खेतान एमडी अमीरउद्दीन अमित गुप्ता प्रभात मिश्रा निर्मल स्लामपुरिया समेत अन्य गन्यमान्य लोग और पेट्रोल पंप के कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular