Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भसफाई कर्मियों ने नगर निगम परिसर से आक्रोश रैली निकाली

सफाई कर्मियों ने नगर निगम परिसर से आक्रोश रैली निकाली

गिरिडीह : पूर्व मुखिया द्वारा निगम के सफाई कर्मियों के साथ किए गए अभद्र भाषा का प्रयोग और मारपीट को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने सोमवार को नगर निगम परिसर से आक्रोश रैली निकाली। हालांकि बाद में पूर्व नप अध्यक्ष ने महासंघ के नेताओं के साथ वार्ता कर इस बात को बैठकर सुलह समझौता करने की बात कही। बताया गया कि छठ पूजा के दौरान विभिन्न छठ घाटों की साफ सफाई निगम के कर्मियों द्वारा किया जा रहा था। इसी दरमियान झरियागादी पंचायत के पूर्व मुखिया साठू ठाकुर ने सफाई कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और मारपीट की थी इसके बाद से सफाई कर्मी आक्रोशित थे छठ पूजा को देखते हुए सफाई कर्मियों ने अपना कार्य जारी रखा। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जब पूर्व मुखिया ने माफी तक नहीं मांगी तब जाकर आज मजदूरों ने झारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन गिरिडीह शाखा के बैनर तले नगर निगम परिसर से रैली निकाली जो शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक गांधी चौक समेत मुख्य चौक चौराहा का भ्रमण करते हुए आक्रोश प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव ने महासंघ के नेता अशोक कुमार सिंह के साथ बैठक इस मामले को विचार विमर्श कर समझौता करने की बात कही। जिसके बाद एक निष्कर्ष निकला की कल कर्मचारी संघ और मजदूरों के साथ बैठ कर वार्ता की जाएगी जिसमें पूर्व मुखिया साठू ठाकुर आकर सफाई कर्मियों से मांगी मागेंगे। रैली में लखन शर्मा, मोहम्मद साबिर,अंजित चंद्रा लखन हरिजन एवं अन्य फेडरेशन के लोग और कर्मी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular