रांची : प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को लेकर झारखंड के भाजपा नेताओं के द्वारा अलग-अलग स्थान पर जनता के बीच बैठकर मन की बात कार्यक्रम सुना गया और देखा गया.
जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मन की बात कार्यक्रम बोरियों में जनता के बीच बैठकर सुना तो वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भाजपा विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने आज रांची में इरगु टोली में स्थानीय लोगों के साथ सुनी।
कार्यक्रम में अमर कुमार बाऊरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी राजनीतिक बातें नहीं करते है बल्कि देश के उस सामर्थ्य का परिचय दुनिया से कराते हैं जो कहीं ना कहीं सम्मान के पात्र होते हैं। लोकल फॉर वोकल और स्वच्छता की बाते जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हैं वह निश्चित रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती और हम सबको प्रेरणा देने वाला है। अमर कुमार बावरी ने कहा कि आज देश के हर नागरिक को महीने के आखिरी रविवार का इंतजार रहता है कि वह प्रधानमंत्री के मन की बात को सुने।
