Thursday, October 30, 2025
Homeझारखंडभाजपा के संकल्प पत्र : गैस सिलेंडर सभी को 500 रुपए...

भाजपा के संकल्प पत्र : गैस सिलेंडर सभी को 500 रुपए में दिया जाएगा

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रांची के एक होटल में पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें लिखी गई एक-एक बात, भाजपा का एक-एक वादा पत्थर की लकीर है. हम इसे जरूर पूरा करेंगे.

 

झारखंड के आदिवासियों को उनकी जमीन वापस कराएंगे – शाह

अमित शाह ने कहा कि हम ऐसा झारखंड बनाएंगे कि किसी को नौकरी करने के लिए अपने प्रदेश से बाहर नहीं जाना होगा. उन्होंने घुसपैठियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब चैन की नींद लेना बंद कर दो, जमीन हड़पना बंद कर दो. झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और हम कानून बनाकर झारखंड के भोले-भाले आदिवासियों को उनकी जमीन वापस कराएंगे. ऐसा कानून बनाएंगे कि उसे पिछली तारीख से लागू किया जाए.

महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हेमंत सोरेन – अमित शाह

अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झारखंड की बहन-बेटियों के साथ घुसपैठियों ने जो अन्याय किया है, उसे रोकने में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन की सरकार नाकाम रही है.

हेमंत के कार्यकाल में बलात्कार के मामले 42% बढ़े – अमित शाह

अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई. बलात्कार के मामले 42 प्रतिशत बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी, आप झारखंड की महिलाओं को संरक्षण देने में नाकाम रहे. उन्होंने कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार का इंतहां कर दी.

भाजपा के संकल्प पत्र में क्या है?

  • आदिवासी सम्मान और अस्मिता को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल का विकास करेंगे. इसके लिए अनुदान और सहायता देंगे.
  • जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाएंगे.
  • झारखंड की माताओं-बहनों को ‘गोगो दीदी योजना’ के माध्यम से प्रतिमाह 11 तारीख को 2,100 रुपए देगी.
  • दीपावली और रक्षाबंधन पर एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे.
  • गैस सिलेंडर सभी को 500 रुपए में दिया जाएगा.
  • 5 वर्ष में झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन करेंगे.
  • रिक्त पड़े 2.87 लाख सरकारी पद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरे जाएंगे.
  • झारखंड में हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को प्रतिमाह 2,000 रुपए ‘युवा साथी भत्ता’ देंगे
RELATED ARTICLES

Most Popular