Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइमभाजपायों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपायों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

 मनिका : भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामधनी सिंह जिला कार्य समिति सदस्य महेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी छोड़ राष्ट्रीय जनता दल में भाजपा के पूर्व नेता रघुपाल सिंह द्वारा दिए गए बयान का खंडन किया। जिला उपाध्यक्ष रामधनी सिंह ने कहा कि अरे रघुपाल सिंह जी के द्वारा बयान दिया गया है कि भारतीय जनता पार्टी से आदिवासियों का मोह भंग हो गया है। लेकिन आने वाले आगामी 2024 के लोक सभा एवं विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज के लोग पूर्व की तरह भारतीय जनता पार्टी को मदद करें। वही महेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को रघुपाल सिंह के राष्ट्रीय जनता दल में जाने से किसी प्रकार का नफा नुकसान होने वाला नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में जो विकास हुआ है पुल पुलिया सड़क से लेकर बिजली पानी चारों तरफ विकास की गंगा बहा दी हेमंत सरकार में नहीं। भाजपा के नेता जमुना सिंह 2009 में जब भाजपा से टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जमुना सिंह बिहार और झारखंड में एक कद्दावर नेता थे। कई बार विधायक मंत्री रह चुके वैसे नेता भाजपा को छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा। जबकि उनकी जमानत जप्त हो गई। आज बतलाना चाहूंगा भाजपा विश्व लेवल की सबसे बड़ी पार्टी है। एक आदमी को दूसरे दल में जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है पूर्व प्रत्याशी राघुपाल सिंह को राजद में जाने से भारतीय जनता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।आज रही बात समुदाय की इतिहास गवाह है जब से देश आजाद हुआ है हमारे लोग भाजपा को ही वोट देते आ रहे हैं।आप सभी को मालूम है वर्तमान वर्तमान में झारखंड प्रदेश में झामुमो आरजेडी और कांग्रेस की सरकार है। जो आदिवासियों को तरह-तरह के सपने दिखाए गए थे। सरकार आदिवासी दलित के साथ घोर अन्याय कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आदिवासी और दलित के लिए जो कार्य किए गए हैं वह कार्य गठबंधन सरकार के द्वारा नहीं किया जा रहा है। हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी है। आज आदिवासी समाज मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ी है दावे के साथ कहना चाहता हूं हेमंत सरकार की विदाई 2024 में तय है 2024 में भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी।

मौके पर सतनारायण प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री संदीप उरांव, एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिरजू सिंह,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव समय कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular