Saturday, May 9, 2026
Homeखबर स्तम्भबारिश की वजह से टीम का बाहर होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण: ऋषभ पंत

बारिश की वजह से टीम का बाहर होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण: ऋषभ पंत

नई दिल्ली : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में टीम की कड़ी मेहनत और उनके अनुशासन की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने एक बयान में कहा, “साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल बारिश के कारण भले ही रद्द हो गया हो, लेकिन निराश होने जरूरत नहीं है, कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती और इस बार भी कुछ ऐसा ही है। हालांकि पुरानी दिल्ली 6 ने जिस तरह से यहां तक सफर का तय किया है, वह निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं।

दिलीप ट्रॉफी के चलते ऋषभ टूर्नामेंट में भले ही ना खेल रहे हों, लेकिन पुरानी दिल्ली 6 की हर छोटी बड़ी चीजों पर उनकी निगाह लगातार बनी रहती है। उन्होंने कहा कि, “मैने देखा कि यहां तक पहुंचने के लिए लड़कों ने कितनी कड़ी मेहनत की है, मैं उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बारिश ने हमारे अभियान पर रोक लगा दी, लेकिन वो कहते हैं ना अगर कुछ जाता है तो कुछ आता है। इसी तरह हमने भी इस सीज़न में कुछ खास बनाया है और मुझे विश्वास है कि हम अगले साल खिताब के लक्ष्य के साथ और मजबूत वापसी करेंगे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular