ईडन गार्डन्स में कीवी टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, 170 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवर में किया हासि
Highlights
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की बड़ी जीत
- दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश
- फिन एलन ने 33 गेंदों में लगाया शतक
- टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक
- टिम सेफर्ट के साथ 117 रन की ओपनिंग साझेदारी
- न्यूजीलैंड ने लक्ष्य 12.5 ओवर में हासिल किय

विस्तार
कोलकाता- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़कर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। उनकी विस्फोटक पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।
एलन–सेफर्ट की धमाकेदार साझेदारी
फिन एलन को दूसरे छोर से टिम सेफर्ट का शानदार साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी कर मैच लगभग न्यूजीलैंड की झोली में डाल दिया। सेफर्ट ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 58 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज दोनों बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य को सिर्फ 12.5 ओवर में हासिल कर लिया और एक बड़ी जीत दर्ज की।
दक्षिण अफ्रीका की पारी
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी
पहली बार अफ्रीका को हराया
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराने का कारनामा किया है। अब कीवी टीम की नजर अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर है। फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
