सीएम हेमंत सोरेन व स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने किया शुभारंभ, विधानसभा होगी पेपरलेस
Highlights
- झारखंड विधानसभा में NeVA लॉन्च
- मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
- मंत्री व विधायक रहे उपस्थित
- सभी विधानसभाओं को किया जा रहा पेपरलेस
- संसदीय कार्य मंत्रालय की पहल
- डिजिटल कार्यप्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

विस्तार
रांची : झारखंड विधानसभा में आज नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रीगण और विधायक भी मौजूद रहे।
पेपरलेस विधानसभाओं की दिशा में कदम
देश की सभी विधानसभाओं को चरणबद्ध तरीके से पेपरलेस बनाने की दिशा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा NeVA से जोड़ा जा रहा है।इसी क्रम में झारखंड विधानसभा में भी इस डिजिटल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई।
सीएम हेमंत सोरेन का बयान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्रालय के इस प्रयास से
- विधानसभा कार्यों को गति मिलेगी
- कागजी प्रक्रियाओं से मुक्ति मिलेगी
- कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी व सरल होगी
उन्होंने कहा कि झारखंड एक युवा राज्य है और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
स्पीकर ने बताया क्रांतिकारी कदम
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि ई-विधान एप्लीकेशन भारतीय लोकतंत्र के डिजिटलीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।
उन्होंने कहा कि इससे सभी जनप्रतिनिधियों को समान रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा और प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी।
