Tuesday, September 1, 2026
Homeखबर स्तम्भJSLPS की वार्षिक बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए अहम...

JSLPS की वार्षिक बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए अहम निर्देश

महिला समूहों को सशक्त बनाने, आजीविका बढ़ाने और उत्पादन से जोड़ने पर हुआ मंथन

Highlights

  • JSLPS की वार्षिक बैठक आयोजित
  • ग्रामीण विकास मंत्री ने की अध्यक्षता
  • महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा
  • आजीविका व उत्पादन बढ़ाने पर जोर
  • स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर मंथन
  • रिक्त पदों पर नियुक्ति के निर्देश

विस्तार

रांची : झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की अध्यक्षता में आज झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की वार्षिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ JSLPS के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को और अधिक सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना था।

आजीविका व उत्पादन पर चर्चा

बैठक में

  • महिला आजीविका को मजबूत करने
  • सरकारी आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन में JSLPS दीदियों की भागीदारी बढ़ाने
  • समूह आधारित रोजगार को बढ़ावा देने

पर विस्तार से चर्चा हुई।

स्वच्छ पेयजल पर भी मंथन

मंत्री ने कहा कि JSLPS से जुड़ी महिलाओं तक स्वच्छ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार किया गया।

समन्वय से विकास तेज होगा

उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार के सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और JSLPS समूहों को सहयोग दें तो विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक के दौरान

  • लंबित कार्यों में तेजी लाने
  • देरी पर जवाबदेही तय करने
  • विभाग में रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति

के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular