वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में नामांकन, राज्यभर से मिला समर्थन
Highlights
- मौली सिन्हा ने किया नामांकन दाखिल
- झारखंड स्टेट बार काउंसिल सदस्य पद का चुनाव
- अधिवक्ता परिवार से जुड़ा रहा है बैकग्राउंड
- वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही मौजूदगी
- प्रस्तावक बने प्रभात कुमार
- राज्यभर से अधिवक्ताओं का समर्थन
विस्तार
रांची :आज मौली सिन्हा ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सदस्या पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
अधिवक्ता परिवार से रहा है जुड़ाव
मौली सिन्हा का पारिवारिक जुड़ाव विधि जगत से रहा है।
- उनके दादा स्वर्गीय ठाकुर मथुरा प्रसाद पलामू के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता थे।
- उनके पिता स्वर्गीय श्यामनंदन सिन्हा भी वरिष्ठ अधिवक्ता रहे, जो डाल्टेनगंज (बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास) के निवासी थे।
वरिष्ठ अधिवक्ता बने प्रस्तावक
नामांकन के प्रस्तावक झारखंड के वरिष्ठ एवं चर्चित अधिवक्ता प्रभात कुमार बने, जो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता के रूप में भी जाने जाते हैं।उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सहित कई वरीय अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
राज्यभर से मिला समर्थन
नामांकन के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित हुए और मौली सिन्हा को व्यापक समर्थन देने की बात कही।
