गिरिडीह नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की सक्रियता तेज, समर्थकों के साथ पहुंचे प्रखंड कार्यालय
Highlights
- वार्ड नंबर 11 से मनोज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए भरा पर्चा
- नामांकन के दौरान समर्थकों की रही अच्छी-खासी मौजूदगी
- सड़क, नाली, पानी और साफ-सफाई को बताया प्राथमिकता
- जनता के आशीर्वाद से वार्ड के समग्र विकास का किया दावा
गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 11 से मनोज कुमार ने आज वार्ड पार्षद पद के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
समर्थकों के साथ किया नामांकन
नामांकन के दौरान मनोज कुमार के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया और चुनाव में पूरी मजबूती से साथ देने का भरोसा जताया। प्रखंड कार्यालय परिसर में इस दौरान चहल-पहल का माहौल देखने को मिला।
“जनसमस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता”-मनोज कुमार
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज कुमार ने कहा कि वे जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं।
उन्होंने कहा“अगर वार्ड 11 की जनता का आशीर्वाद मिला, तो सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। वार्ड के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगा।”
वार्ड के विकास का संकल्प
मनोज कुमार ने यह भी कहा कि वे वार्डवासियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेंगे और उनकी समस्याओं को नगर निगम तक मजबूती से उठाएंगे। नामांकन के मौके पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
