फर्जी दस्तावेजों से हुआ था निजीकरण, रनवे विस्तार का रास्ता हुआ साफ
Highlights
- सतना हवाई अड्डे की 12.31 एकड़ भूमि पर सरकार की बड़ी कार्रवाई
- धोखाधड़ी से निजी नाम पर दर्ज जमीन को दोबारा शासकीय संपत्ति घोषित
- भूमि अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के नाम पंजीकृत
- 1976 में नव विभाग (विमानन विभाग) के नाम थी जमीन
- रनवे को 1800 मीटर तक बढ़ाने की बाधा समाप्त
- राजस्व विभाग की जांच और खसरा सुधार प्रक्रिया का नतीजा

सतना– वर्षों पुरानी गड़बड़ी पर प्रशासन का प्रहार
सतना जिले में स्थित हवाई अड्डे के विकास में वर्षों से आ रही सबसे बड़ी अड़चन अब दूर हो गई है।
राज्य सरकार और राजस्व विभाग की सख्त कार्रवाई के बाद धोखाधड़ी से निजी नाम पर दर्ज की गई 12.31 एकड़ भूमि को दोबारा सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया गया है। इस जमीन को अब विधिवत रूप से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के नाम दर्ज कर दिया गया है।
प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि मूल रूप से वर्ष 1976 में “नव विभाग (विमानन विभाग)” के नाम दर्ज थी, लेकिन बाद के वर्षों में फर्जी दस्तावेजों और गलत पंजीकरण के जरिए इसे निजी स्वामित्व में बदल दिया गया था।
राजस्व जांच में उजागर हुआ फर्जीवाड़ा
राजस्व विभाग द्वारा की गई गहन जांच और खसरा सुधार प्रक्रिया में यह स्पष्ट हुआ कि एयरपोर्ट की महत्वपूर्ण जमीन को नियमों को दरकिनार कर निजी नामों पर चढ़ा दिया गया था।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने रिकॉर्ड दुरुस्त करते हुए जमीन को फिर से शासकीय अभिलेखों में शामिल किया।
रनवे विस्तार को मिली हरी झंडी
इस कार्रवाई के साथ ही सतना एयरपोर्ट के रनवे को 1800 मीटर तक विस्तारित करने में आ रही बड़ी रुकावट खत्म हो गई है।
अब बड़े विमानों की लैंडिंग और उड़ान की दिशा में काम तेज़ होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रीय हवाई संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
ग्राम सोनौरा चेक उतैली
(निजी स्वामित्व से हटाकर शासकीय दर्ज की गई भूमि)
- विंध्या बोर्ड प्रा.लि., सतना (डायरेक्टर: योगेश ताम्रकार)
- आनंद कुमार गुप्ता
- हेमलता (पत्नी: सुशील कापड़ी)
- मणि नागदेव
- कोमल नागदेव
- नितिन वाधवानी
- मीनू पुरसवानी
- धन्य कुमार जैन
- दीपक सोई
- प्रेरणा सिंह (पत्नी: राजकिशोर सिंह)
- संजय जैन
- मनीषा जैन (पिता: मदनलाल)
- प्रेरणा सिंह एवं अन्य
ग्राम कोलगवां
(AAI के नाम दर्ज की गई भूमि)
- कैलाश कुमार गुप्ता
- सागर चंद्र गुप्ता
- पुरुषोत्तमदास गुप्ता
- विजय कुमार गुप्ता
- अजय कुमार गुप्ता
- सुभाषचंद्र गुप्ता
- ऊषा गौतम (पति: राजकिशोर गौतम)
- रामनुज गुप्ता
- अतुल कुमार गुप्ता
- तुलसी देवी (पत्नी: शंकरलाल)
- नितेश कुमार गुप्ता
- प्रभा रानी
- रामकिशोर मिश्रा
- किरण (पत्नी: सनोद प्रसाद जमा)
- गुलाब कली (पत्नी: रामकुमार गुप्ता)
- सुंदरीया (पत्नी: राजबहादुर पाण्डेय)
- राजेश्वर शुक्ला
- सरोज कुमार
- सतीश राय
- बसंती गुप्ता (पत्नी: रामानुज गुप्ता)
- शकुंतला (पत्नी: रामनिरंजन गुप्ता)
- विमला गुप्ता (पति: लक्ष्मी प्रसाद)
- सजीव कुमार गुप्ता
- रामलखन गुप्ता
- भोला प्रसाद गुप्ता
- अंजुला (पत्नी: पुष्पेन्द्र गुप्ता)
- अरविन्द पाण्डेय
- उमेश साहू
- भारत भूषण
- प्रभाता (पत्नी: अमृतलाल पाण्डेय)
- पुष्पा शकुना (पति: पुष्यराज शुक्ला)
- श्यामा (पत्नी: सुभाष गुप्ता)
- सुधीर कुमार गुप्ता एवं अन्य
अतिक्रमण और भूमि घोटालों पर सख्त संदेश
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, सतना एयरपोर्ट के आसपास सैकड़ों एकड़ भूमि पर अतिक्रमण और फर्जी रजिस्ट्रेशन की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। इस कार्रवाई को सरकारी भूमि की सुरक्षा और विकास परियोजनाओं को गति देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
