Thursday, February 12, 2026
Homeखबर स्तम्भआत्मघाती हमले के बाद मुखिया गौतम शर्मा के घर पहुंचे पूर्व जिला...

आत्मघाती हमले के बाद मुखिया गौतम शर्मा के घर पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, गिरफ्तारी के आश्वासन से शांत हुए ग्रामीण

धनवार के चंद्रखो पंचायत में मुखिया पर हमले को लेकर आक्रोश, एसपी से बातचीत के बाद माहौल हुआ शांत

Highlights

  • आत्मघाती हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मुखिया गौतम शर्मा
  • कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह पहुंचे मुखिया के आवास
  • सरस्वती पूजा के दिन विवाद के दौरान हुआ था हमला
  • हाथ और पैर टूटने से मुखिया रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती
  • ग्रामीणों में भारी आक्रोश, मौके पर जुटी भीड़
  • एसपी के गिरफ्तारी आश्वासन के बाद शांत हुआ माहौल

विस्तार

गिरिडीह : धनवार प्रखंड अंतर्गत चंद्रखो पंचायत के मुखिया गौतम शर्मा पर हुए आत्मघाती हमले के बाद कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुखिया के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना।

धनंजय सिंह के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद की सूचना मिलने पर मुखिया गौतम शर्मा दोनों पक्षों को समझाने पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल, मेदांता अस्पताल में इलाज

इस हमले में मुखिया गौतम शर्मा का हाथ और पैर टूट गया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना घोरथंबा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

एसपी से बातचीत, गिरफ्तारी का आश्वासन

ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए धनंजय सिंह ने मौके से ही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार से दूरभाष पर बातचीत की। एसपी ने बताया कि सभी दोषियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।एसपी के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और स्थिति नियंत्रण में आई।

शोक संवेदना भी की व्यक्त

इसके पश्चात धनंजय सिंह सिंगारडीह गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में सड़क दुर्घटना में मृत अनिल पांडे के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

मौजूद रहे ये लोग

इस दौरान उनके साथ

  • प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी
  • गादी मुखिया मंटू देव
  • दिवाकर सिंह
  • प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. एजाज
  • राहुल सिंह

सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular