रेलवे, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को लेकर बजट में किए गए प्रावधानों की निवर्तमान महापौर ने की सराहना
Highlights
- बजट 2026–27 को बताया विकसित भारत 2047 की ओर मजबूत कदम
- रेलवे और हाई-स्पीड ट्रेन प्रावधानों की सराहना
- गंभीर बीमारियों की दवाओं पर आयात शुल्क घटाने को बड़ी राहत बताया
- बजट में हर वर्ग का रखा गया ध्यान : सुनील पासवान
- प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार
विस्तार
गिरिडीह : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर गिरिडीह के निवर्तमान महापौर सुनील पासवान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है।
सुनील पासवान ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। उन्होंने रेलवे क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए बजट आवंटन से देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
निवर्तमान महापौर ने कहा कि रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने और तेज़ रफ्तार ट्रेनों की दिशा में सरकार का कदम विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करता है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र में राहत
सुनील पासवान ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित नागरिकों के लिए दवाओं पर आयात शुल्क में कटौती को सरकार का मानवीय निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इससे इलाज का खर्च कम होगा और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री के संकल्प पर जताया भरोसा
अपने बयान के अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “सबका साथ, सबका विश्वास” के साथ विकसित भारत 2047 का जो संकल्प है, वह इस बजट के माध्यम से अवश्य साकार होगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया

