Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भअसम में नए विधानसभा भवन की आधारशिला, अमित शाह ने की...

असम में नए विधानसभा भवन की आधारशिला, अमित शाह ने की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

डिब्रूगढ़ में दूसरे विधानसभा परिसर की शुरुआत, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की सराहना की

Highlights

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए असम विधानसभा भवन की आधारशिला रखी
  • महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापू को किया नमन
  • 825 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं का भूमि पूजन और उद्घाटन
  • डिब्रूगढ़ को असम की दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा
  • 250 एकड़ में नए विधानसभा परिसर का शिलान्यास
  • कांग्रेस पर साधा निशाना, हिमंता सरकार की प्रशंसा

विस्तार

डिब्रूगढ़ (असम) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में नए विधानसभा भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और कहा कि बापू ने पूरे देश को आंदोलित कर स्वराज दिलाया था।

उन्होंने बताया कि आज लगभग 825 करोड़ रुपये की लागत से 5 परियोजनाओं का भूमि पूजन और उद्घाटन किया गया है। अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा को इसके लिए बधाई दी।

डिब्रूगढ़ बनेगा असम की दूसरी राजधानी

अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने 2025 में असम को समावेशी बनाने और डिब्रूगढ़ को दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा की थी।

उन्होंने कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले घोषणाएं केवल घोषणाएं बनकर रह जाती थीं, लेकिन हिमंता सरकार ने जो कहा, उसे करके दिखाया है।उन्होंने बताया कि लगभग 250 एकड़ क्षेत्र में असम के दूसरे विधानसभा परिसर का शिलान्यास किया गया है।

डिब्रूगढ़ की बढ़ेगी पहचान

अमित शाह ने कहा कि अब पूरे भारत में डिब्रूगढ़ के निवासी असम की राजधानी के निवासी माने जाएंगे, जिससे क्षेत्र की पहचान और विकास को नई गति मिलेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular