पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया पार्टी कार्यालय का शुभ उद्घाटन, फ्री हेल्थ कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन
Highlights
- देवी मंडप, चंदवे (रांची) में आजसू पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
- केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो रहे मुख्य अतिथि
- ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार पर जोर
- फ्री हेल्थ कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन
- बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद
विस्तार
रांची आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने देवी मंडप, चंदवे, रांची में पार्टी कार्यालय का विधिवत शुभ उद्घाटन किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
सुदेश महतो का संबोधन
अपने संबोधन में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी कार्यालय खुलने से आम जनता को संगठन से जुड़ने में सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि इससे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
फ्री हेल्थ कैंप और रक्तदान शिविर
कार्यक्रम के अवसर पर फ्री हेल्थ कैंप और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
इसमें सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया, वहीं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग
रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो,पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना देवी,जिला उपाध्यक्ष डॉ. पार्थ परितोष एवं डॉ. अमित कुमार साहू,युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव,कांके प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन नाथ शाहदेव,प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
