Tuesday, January 27, 2026
Homeखबर स्तम्भलंबी विदेश यात्रा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची पहुंचे, बोले-विदेशी अनुभवों...

लंबी विदेश यात्रा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची पहुंचे, बोले-विदेशी अनुभवों का मिलेगा झारखंड को लाभ

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत, मुख्यमंत्री ने साझा किए यात्रा अनुभव

Highlights

  • लगभग पखवाड़े भर की विदेश यात्रा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची पहुंचे
  • बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर झामुमो कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत
  • ढोल-नगाड़ों और झारखंडी परंपरा के अनुसार स्वागत
  • जल, जंगल, जमीन और शिक्षा क्षेत्र में विदेशी अनुभवों का लाभ देने की बात
  • योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का संकेत

विस्तार

विदेश यात्रा के बाद रांची आगमन

रांची : लगभग एक पखवाड़े की विदेश यात्रा के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और झारखंडी परंपरा के मुताबिक उनका स्वागत किया।

आमतौर पर झामुमो में इस तरह के भव्य स्वागत कम देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार कार्यकर्ताओं का उत्साह खास तौर पर देखने को मिला।

विदेश यात्रा के अनुभव साझा

स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी विदेश यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विदेश में मिले अनुभवों का व्यापक लाभ झारखंड को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में जल, जंगल, जमीन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में वहां के अनुभवों को लागू किया जाएगा।

 चरणबद्ध तरीके से लागू होंगी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इन अनुभवों को लागू करने के लिए धीरे-धीरे और क्रमबद्ध तरीके से कार्यक्रम तय करेगी।
उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में राज्य में विकास से जुड़ी कई नई योजनाएं शुरू की जा सकती हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular