Sunday, January 18, 2026
Homeखबर स्तम्भसर्जना चौक की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

सर्जना चौक की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

रांची। मेन रोड स्थित सर्जना चौक पर लालजी हीरजी रोड की एक बहुमंजिला बिल्डिंग में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को बुलाया गया।फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular