Sunday, January 18, 2026
Homeखबर स्तम्भजल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनांदोलन करेगा गंगा समग्र

जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनांदोलन करेगा गंगा समग्र

रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन गंगा समग्र के महानगर इकाई की बैठक मनधीराम महतो की अध्यक्षता में विकास भारती कार्यालय आरोग्य भवन में सोमवार को हुई।

बैठक का संचालन करते हुए के. जयराम ने कहा कि संगठन रांची महानगर के सभी सरोवरों, तालाबों एवं नदियों की अविरलता एवं निर्मलता के लिए जन-जागरण के माध्यम से सभी जल स्रोतों के संरक्षण के लिए शीघ्र ही जनांदोलन शुरू करेगा। झारखंड के प्रान्त संगठन मंत्री अम्बरीष ने कहा कि रांची में कई सरोवर हैं, जिन पर नगर निगम ने अच्छा काम किया है। सरोवर पक्के कराए गए हैं। पेड़-पौधों से सुसज्जित हैं लेकिन पानी काला एवं बदबूदार है। पालीथीन और कचरा प्रत्येक तालाब में है।

उन्होंने कहा कि शहर की सांस्कृतिक पहचान बड़ा तालाब में घरों मल-मूत्र युक्त नालियां गिर रही हैं। रांची की धरोहर स्वर्ण रेखा नदी नाला बन गई है। इक्कीसों महादेव धाम, चुटिया जाकर देखें तो नदियों की दुर्दशा समझ में आयेगी। शहर के बड़े-बड़े दुर्गन्ध युक्त नाले सीधे नदी में गिर रहे हैं। ये जहरीला पानी न केवल जनजीवन के स्वास्थ्य को नष्ट कर रहा है, बल्कि सामान्य जीव-जंतुओं को बीमार कर रहा है। बैठक को मुख्य रूप से डॉ. रत्नेश मिश्रा, अशोक प्रधान और उदय सिंह ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular