Wednesday, December 10, 2025
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने वर्तमान राज्य सरकार पर लगाये कई गंभीर...

राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने वर्तमान राज्य सरकार पर लगाये कई गंभीर आरोप

 रांची : राजधानी के प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से वर्तमान राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही फंड का इस्तेमाल राज्य सरकार ने 5 सालों के दौरान नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को ढाई लाख करोड़ रूपया दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के लिए दी गई राशि का मात्र 50% फंड राज्य सरकार ने खर्च किया है जबकि समग्र शिक्षा अभियान के तहत मिले सवा चार हजार करोड़ में से झारखंड सरकार ने मात्र सवा दो हजार करोड़ रूपया खर्च किया है।

इसी तरह से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राज्य सरकार ने छोटे किसानों तक लाभ नहीं पहुंचा। जबकि टूरिज्म सर्किट के लिए राज्य सरकार ने अब तक कोई योजना ही नहीं बनाई है। गौरव वल्लभ ने कहा कि झारखंड देश का पहला  राज्य है जहां के मुख्यमंत्री बल पर हैं। मंत्री और डीसी जेल में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular