रांची- झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसमें भाजपा कैसे पीछे रहती BJP ने भी तैयारी तेज कर दी है। अभी प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर में आकर गए ही थे की अब अमित शाह जी आ रहे है। इससे समझा जा सकता है कि झारखंड विधानसभा का चुनाव भाजपा के लिए कितना महत्व रखता है। लोकसभा चुनाव का हाल बीजेपी देख ही चुकी है। अब विधानसभा चुनाव में बीजेपी कोई भी चुक नहीं करना चाहती है।
आज गृह मंत्री अमित शाह साहिबगंज के भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। जो कि 3 अक्तूबर तक चलेगा। यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरती हुई लगभग 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे।
अमित शाह पार्टी कोर समिति की बैठक में भी शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। झारखण्ड में भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने बताया है कि श्री शाह लोकसभा चुनाव में पार्टी के सांसद एनडीए के चुनाव प्रदर्शन की भी समीक्षा करेंगे। राज्य में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने की संभावना हैं।
परिवर्तन यात्रा के द्वारा भाजपा के लगभग सारे बड़े नेता झारखंड में आ रहे है। इस यात्रा में केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, समेत कई नेता शामिल होने वाले हैं।
अमित शाह 20 सितंबर को हूल क्रांति की धरती साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान से संताल परगना परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। गिरिडीह के झारखंड धाम में धनबाद प्रमंडल परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।