Thursday, March 5, 2026
Homeखबर स्तम्भदिल्ली IGI एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी, कई गाड़ियां...

दिल्ली IGI एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी, कई गाड़ियां दबीं, 6 लोग घायल

दिल्ली- दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर आज सुबह बड़ी घटना घटित हुई। देर रात से लगातार बारिश के कारण सुबह करीब 5.30 बजे आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इसके चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। इनमें से 6 लोग घायल हो गए। कार्गो में यात्रियों को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया गया।

वीडियो देखें

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारी ने कहा कि टर्मिनल-1 की छत की शीट के अलावा सपोर्ट बीम भी डाली गई है। इस टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप एरिया में पार्किंग कारों को नुकसान पहुंचा है। घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि छह में से एक को कार से हटाया गया था, जिस पर लोहे की बीम गिरी थी। सुबह करीब पांच बजे डीएफएस को घटना के बारे में कॉल मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाईअड्डे पर भेजा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular