Thursday, March 5, 2026
Homeखबर स्तम्भआडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी

आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को आज दिल्ली के एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें कल तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट (बुजुर्गों का इलाज करने वाला विभाग) के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। उम्र संबंधित दिक्कतों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अडवाणी इस समय 96 वर्ष की आयु के हैं और उम्र संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उनका नियमित घर पर चेकअप होता है। हाल ही में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular