Thursday, March 5, 2026
Homeखबर स्तम्भपहाड़ी में मिले 50 से ज्यादा कंकाल, क्षेत्र में तनाव

पहाड़ी में मिले 50 से ज्यादा कंकाल, क्षेत्र में तनाव

जबलपुर : जिले के कटंगी के पास तुल्ला बाबा की पहाड़ी पर बुधवार सुबह 50 से ज्यादा मृत मवेशियों के सिर, कंकाल और अवशेष मिलने से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कटंगी थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों को जेल भेजा जाए। उन्होंने पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृत मवेशियों के अवशेष में गोवंश के भी अवशेष होने का अंदेशा जताते हुए हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया। घटना का पता चलते ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। मौके से मवेशियों के अवशेष जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह पता चल सके कि मवेशियों की मौत कैसे हुई और अवशेष किस मवेशी के हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार गौवंश की हत्या के मामले अलग-अलग जिलों से आ रहे हैं, जिस वजह से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश बना हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मवेशियों के कंकाल काफी पुराने हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular