Wednesday, March 4, 2026
Homeखबर स्तम्भ कैंची धाम आकर मुझे धार्मिकता, उदात्तता और आध्यात्मिकता के संगम का अनुभव...

 कैंची धाम आकर मुझे धार्मिकता, उदात्तता और आध्यात्मिकता के संगम का अनुभव हुआ है : उपराष्ट्रपति

नैनीताल : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नि डॉ. सुदेश धनखड़ संग गुरुवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने यहां पत्नि संग बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और आश्रमवासियों के साथ समय व्यतीत किया।

दर्शन के उपरांत उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस पवित्र जगह पर आकर मन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस जगह आकर उन्हें धार्मिकता, उदात्तता और आध्यात्मिकता के संगम का आभास हुआ है। ये वो जगह है जहां ऐसे महापुरुष हुए हैं जिनके द्वारा निर्धारित उच्चतम सिद्धांत सभी के लिए अनुकरणीय हैं।

उपराष्ट्रपति ने भारत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक विरासत की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि भारत की 5000 वर्ष की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में बेमिसाल है और वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारतीय संस्कृति एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular