कोलकाता। चक्रवात ‘रेमल’ का असर दिखने लगा है। पूर्वी मेदिनीपुर में भारी बारिश शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मंदारमणि और दीघा इलाके में मौसम बदल रहा है। दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन में मौसम में बदलाव देखा गया।
सिविल डिफेंस कर्मी सैयद अली खान ने बताया कि आज मौसम कल से ज्यादा खराब है। हम लोगों को सचेत कर रहे हैं। हम पूरी तरह से तैयार हैं। चक्रवात को लेकर मछुआरों को समुंद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई।आईएमडी के अनुसार चक्रवात ‘रेमल’ अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। 26 मई की आधी रात के आसपास बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराएगा।
