Friday, October 16, 2026
Homeखबर स्तम्भपाकिस्तानः पुलिस और वकीलों में हिंसक झड़प में 25 घायल, 50 गिरफ्तार

पाकिस्तानः पुलिस और वकीलों में हिंसक झड़प में 25 घायल, 50 गिरफ्तार

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक अदालत के बाहर बुधवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प में 25 से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने 50 वकीलों को गिरफ्तार कर लिया और इसके खिलाफ बार काउंसिल ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से जुड़े वकीलों के खिलाफ आतंकवाद के मामले दर्ज करने और अधीनस्थ अदालत को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के मुद्दे पर यहां माल रोड पर लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) के बाहर वकीलों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

पुलिस और वकीलों के बीच मॉल रोड युद्ध का मैदान बन गया। दंगा पुलिस ने प्रदर्शनकारी वकीलों पर लाठीचार्ज किया, उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular