Wednesday, October 14, 2026
Homeखबर स्तम्भरिकॉर्ड रूम से चोरी, जमीन घोटाले को छुपाने की बड़ी साजिश :...

रिकॉर्ड रूम से चोरी, जमीन घोटाले को छुपाने की बड़ी साजिश : प्रतुल शाहदेव

रांची : राजधानी रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन संबोधित किया गया. इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से किए गए चार सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने हमलावर रुख अपनाया है.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि चार्ज सीट से साफ पता चलता है की जमीन से जुड़े मामले में नेता अधिकारी और कर्मचारियों का पूरा एक सिंडिकेट काम कर रहा था प्रवर्तन निदेशालय के चार सीट से यह स्पष्ट हो जाता है की जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से कल रांची कलेक्ट्रेट स्थित रिकॉर्ड रूम से जमीन के दस्तावेज की चोरी हुई है वह कहीं ना कहीं एक दूसरे से इनका तार जुड़ा हो यह प्रकरण वर्तमान राज्य सरकार पर कहीं ना कहीं सवालिया निशान खड़ा करता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular