भुरकुंडा : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक रविवार को बारीडीह पंचायत में आयोजित हुई। बैठक में समिति के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र बेदिया, गिरीशंकर महतो, अंजन कुमार महतो उपस्थित थे। बैठक में समिति के लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय आ गया है। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर टाइगर जयराम महतो उद्देश्यों के बारे में ग्रामीणों को बतलाया जा रहा है। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए उनका साथ देने की बात कही गई। बैठक में समिति के विस्तार को लेकर बारीडीह पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक मंगेश बेदिया, अध्यक्ष उमेश बेदिया, उपाध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर, नेहा कुमारी, सचिव रामदेव बेदिया, सह सचिव पिंटू बेदिया, कोषाध्यक्ष रविंद्र बेदिया, मीडिया प्रभारी छोटू बेदिया, संगठन सचिव बबलू बेदिया को बनाया गया। मौके पर संजीव साहू, श्याम सुंदर महतो, दिलीप बेदिया, आर्यन टोप्पो, सुरेंद्र महतो, शोभा कुमारी, पारो देवी, मनिता कुमारी, नमिता देवी, गीता कुमारी, मालती देवी, वीगन बेदिया, पिंटू, श्यामलाल ठाकुर, रामदेव सहित अन्य मौजूद थे।