राजधानी रांची के झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय में झारखंड की मोर्चा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन संबोधित की गई |इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा महज कुछ दिनों में होने वाली है पर अब तक चुनाव आयोग का दौरा झारखंड मैं नहीं हुआ है| इसे लेकर चुनाव आयोग के माध्यम से केंद्र की भाजपा पार्टी पर राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त की है|
पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि चुनाव घोषणा से पूर्व सभी राजनीतिक पार्टियों का राय लिया जाता है| पर अब तक झारखंड में चुनाव आयोग का दौरा नहीं हो पाया है हमारी पार्टी की ओर से यह आग्रह होगा कि चुनाव आयोग की टीम का दौरा झारखंड में आने वाले दो-चार दिनों के अंदर तत्काल हो और लोकसभा चुनाव के विषय पर हमारी राय को भी लिया जाए|
वही राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी से प्रदीप वर्मा की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रवक्ता का कहना है कि झारखंड में एजुकेशनल ट्रस्ट के माध्यम से इनका पदार्पण हुआ है|