Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं नियंत्रण संगठन के द्वारा गुरुवार को पपरवाटांड के सिकदारडीह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माधुरी गुप्ता, रूपा गुप्ता, मीरा कुमारी, अनिता देवी, चंचला देवी आदि उपस्थित हुई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं के बीच महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया और सभी को जागरूक किया गया। बताया गया कि महिलाएं वर्तमान समय में आत्मनिर्भर होकर उभर कर सामने आई है महिलाएं आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है शिक्षा व्यवसाय वैज्ञानिक राजनीतिक पुलिस स्वास्थ्य हर क्षेत्र में कार्यरत है।

हम सभी को महिलाओं को और जागरूक करना है ताकि महिलाएं और हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर आगे बढ़ सके और भारत का परचम लहरा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनिया कौशिक जिला युवा अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी जिला उपाध्यक्ष कुंदन उपाध्याय मीना गुप्ता पिंकी सिंह संदीप कौशिक आदि का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular