भुरकुंडा : भुरकुंडा पंचायत भवन में बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत वार्ड सदस्य, स्वयंसेवी महिला समूह और ग्रामीण महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर अजय कुमार महतो और उर्मिला देवी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। वहीं प्रशिक्षण के उपरांत जल संरक्षण को लेकर शपथ लिया गया और भ्रमण कर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
मास्टर ट्रेनर अजय कुमार महतो ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 में हर घर नल जल का लक्ष्य है। मुखिया के नेतृत्व में टीम गठित होगी जो सुनिश्चित करेगी की पंचातय के हर एक घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचे और लोग जल की बर्बादी न करें। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया अजय पासवान, उप मुखिया संजीत राम,वार्ड सदस्य रौशन पासवान, अमित पासवान रूपा कुमारी, सुकून देवी, विमला देवी जल सहिया खुशबू कुमारी,रेखा देवी, सीमा देवी, कालेश्वरी देवी, सबीता देवी, पूजा देवी, गीता देवी, कांति देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, चरकी देवी, उमापति देवी, सुरोमनी देवी, राजो देवी, पिंकी देवी, यशोदा देवी, पम्मी कुमारी, विजय पासवान, शिवकुमार दास,भोला कुमार, जुगेश राम, नरेश दास सहित अन्य शामिल रहे।