कार्यकर्ता अपने पंचायत क्षेत्र के घर-घर जाकर नए मतदाताओं को करें जागरूक: छोटू राजा
लातेहार : छिपादोहर प्रखंड स्थित सांसद प्रतिनिधि अजय सोनी के आवास पर दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह के अध्यक्षता में मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न हुआ। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमंत यादव शामिल हुए। वहीं बैठक में 24 जनवरी 2024 को नए मतदाता सम्मेलन लातेहार बनवारी साहू कॉलेज में आयोजित किया गया है जिसमें कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि नव मतदाता सम्मेलन के कार्यक्रम में अभी से ही मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने पंचायत में सभी कार्यकर्ता के घर घर जाकर नए मतदाता को जागरुक कर सम्मेलन में आने को लेकर प्रेरित करें। मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमंत यादव,भाजयुमो जिला मंत्री अजय प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि अजय सोनी,भाजपा मंडल महामंत्री मुन्ना गुप्ता,बरवाडीह भाजपा मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह,महामंत्री चंद्रदीप सिंह,पवन गुप्ता,आयुष कुमार,ओम प्रकाश गुप्ता,पुटुन दयाल सिंह,अनिल सिंह,दिलीप सिंह,सुरेश सिंह,राजेंद्र सिंह,गुड्डू सोनी,जयप्रकाश गुप्ता,कमलेश गुप्ता,राजू सिंह,चंद्रदेव सिंह,ललिता देवी,प्रियांशु कुमार,मनमतीया देवी,समेत काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।